केतार(गढ़वा):प्रखंड कार्यालय में नवपदस्थापित बीपीओ चितरंजन कुमार कुशवाहा का बुधवार को प्रखंड मुखिया संघ अध्यक्ष मुंगा साह ने स्वागत अंग वस्त्र एवं मां चतुर्भुजी की प्रतिमा भेंट कर सम्मानित किया।मुखिया संघ अध्यक्ष मुंगा साह ने कहा कि नए बीपीओ के पदभार संभालने से प्रखंड में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन में और तेजी आने की उम्मीद है।उन्होंने प्रखंड की पंचायतों में संचालित योजनाओं को पारदर्शी एवं बेहतर तरीके से धरातल पर उतारने में सहयोग की अपेक्षा जतायी।वहीं बीपीओ चितरंजन कुमार कुशवाहा ने सम्मान के लिए मुखिया संघ अध्यक्ष के प्रति आभार जताते हुए कहा कि पंचायत प्रतिनिधियों एवं प्रखंड कर्मियों के सहयोग से योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाने का प्रयास किया जाएगा।

