श्री बंशीधर नगर: डीजल-पेट्रोल के मूल्य में हुई वृद्धि, बढ़ती महंगाई के खिलाफ वाम जनवादी मोर्चा के तत्वावधान में बुधवार को बस स्टैंड पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया गया।.हेन्हों मोड़ से वाम जनवादी मोर्चा के सदस्यों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतला के साथ जुलूस निकाला.जुलूस मुख्य पथ से होते हुये बस स्टैंड पहुंचा जहाँ राजद नेता दयानंद पांडेय ने पुतला में आग लगाया.।जुलूस में शामिल कार्यकर्ता डीजल-पेट्रोल के मूल्य में हुई वृद्धि वापस लो,महंगाई पर रोक लगाओ,हर जोर जुल्म के टक्कर में संघर्ष हमारा नारा है,मोदी सरकार-हाय, हाय, भाजपा सरकार -हाय-हाय,वाम जनवादी मोर्चा जिंदाबाद आदि नारे लगा रहे थे.पुतला दहन के बाद उपस्थित लोगों को भाकपा के जिला सचिव रामेश्वर प्रसाद अकेला ने सम्बोधित करते हुये कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार सभी मोर्चो पर विफल रही है.डीजल-पेट्रोल की कीमतों में हुई वृद्धि के कारण सभी आवश्यक वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि हुई है,जिससे आम जनता बेहाल है. जनता की परेशानियों से इस सरकार को कोई लेना देना नही है.।ऐसी स्थिति में जनता के सामने आंदोलन के अलावा कोई रास्ता नही है.उन्होंने कहा कि केंद्र की जनविरोधी सरकार के विरुद्ध आने वाले दिनों में संघर्ष तेज किया जायेगा. मौके पर भाकपा राज्य परिषद सदस्य विनोद ठाकुर,कांग्रेस सेवा दल के जिला मुख्य संगठक ईश्वरी चौधरी,कांग्रेस के जिला महामंत्री ओमप्रकाश चौबे, माकपा के जिला सचिव जयप्रकाश गुप्ता, बिरेन्द्र राम,नसीर अंसारी,भाकपा के श्रीराम,रामनाथ उरॉव,खलील खान,मोती राम,अंचल सचिव गोपाल यादव,रामकेवल महतो,विद्या पासवान ,नगीना पासवान,भाकपा माले के राजू विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

