Breaking

दुख की घड़ी में बने सहारा, प्रशांत गुप्ता ने असहाय परिवार का थामा हाथ

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

विशुनपुरा(गढ़वा):सामाजिक दायित्वों के निर्वहन में हमेशा अग्रणी रहने वाले न्यू यंग मैन ग्रुप के अध्यक्ष सह प्रशांत इंटरप्राइजेज के प्रोपराइटर प्रशांत गुप्ता उर्फ कुलु गुप्ता ने एक बार फिर मानवता की मिसाल पेश की है। उन्होंने आर्थिक तंगी से जूझ रहे करचा गांव के एक असहाय परिवार को ब्रह्मभोज के आयोजन हेतु खाद्य सामग्री उपलब्ध कराकर सहयोग का हाथ बढ़ाया। प्राप्त जानकारी के अनुसार करचा निवासी स्वर्गीय सतन रजवार रोजगार की तलाश में अहमदाबाद गए थे, जहां बीमारी के कारण उनका निधन हो गया। परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा और आर्थिक स्थिति भी अत्यंत कमजोर हो गई। ऐसे कठिन समय में प्रशांत गुप्ता ने परिवार की स्थिति को देखते हुए ब्रह्मभोज के लिए आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध कराई, जिससे परिजनों को बड़ी राहत मिली। इस अवसर पर प्रशांत गुप्ता ने कहा कि समाज के जरूरतमंद और असहाय लोगों की सहायता करना प्रत्येक सक्षम व्यक्ति का नैतिक कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी किसी जरूरतमंद परिवार को सहयोग की आवश्यकता होगी तो वे हमेशा आगे रहेंगे। साथ ही आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की बेटियों के विवाह में भी हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया।सामाजिक कार्यकर्ता मुकुंद चंद्रा ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि विपरीत परिस्थितियों में किसी परिवार के साथ खड़ा होना सच्ची समाज सेवा है। उन्होंने कहा कि प्रशांत गुप्ता का यह मानवीय कदम समाज के लिए प्रेरणादायक है। वहीं ग्रामीणों ने भी उनके इस सहयोग की प्रशंसा करते हुए अन्य लोगों से जरूरतमंद परिवारों की मदद के लिए आगे आने की अपील की।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|