सगमा (गढ़वा): क्षेत्रीय विधायक अनंत प्रताप देव शनिवार को प्रखंड के पुतुर गांव पहुंचे और दिवंगत शिक्षक सच्चिदानंद यादव के आवास पर जाकर शोक संतप्त परिवार से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाया तथा हर संभव सहयोग का भरोसा दिया। विधायक ने कहा कि सच्चिदानंद यादव एक आदर्श शिक्षक होने के साथ-साथ बेहद मिलनसार और कुशल व्यक्तित्व के धनी थे। क्षेत्र के लोगों के साथ उनका गहरा जुड़ाव था और वे अपनी मधुर वाणी एवं व्यवहार से सभी का दिल जीत लेते थे। उन्होंने कहा कि उनकी असमय मृत्यु से उन्हें व्यक्तिगत रूप से गहरा दुख पहुंचा है। उन्होंने परिजनों से कहा कि इस कठिन समय में वे परिवार के साथ खड़े हैं और जब भी आवश्यकता होगी, हर संभव मदद के लिए उपलब्ध रहेंगे। इस मौके पर मुक्तेश्वर पांडे, समाजसेवी बालेश्वर यादव, मंगलेश यादव, जय गोपाल यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे।

