बनारस के लिए जा रही सरिया को ट्रक मालिक तथा चालक की मिली भगत से 30 टन सरिया अजित ट्रेडर्स के संचालक गुड्डू कुमार यादव को बेचा. टाटा के ट्रांसपोर्टर ने इस मामले में पूर्वी सिंहभूम के गुरमुरी थाना में मामला दर्ज कराया. पुलिस ने इस मामले में भवनाथपुर के गुड्डू कुमार यादव सगमा पुतुर निवासी ट्रक मालिक बलवंत यादव,चालक ट्रक मालिक का सगा भाई सुमंत यादव,को गुरमुरी थाना का पुलिस ने गिरफ्तार कर अपने साथ ले गई है. सगमा, पुतुर निवासी बलवंत यादव का ट्रक उनके सगे भाई सुमनत यादव चलाते थे. टाटा के ट्रांसपोर्टर कृष्णा रोडवेज के अखिलेश यादव के माध्यम से ट्रक पर 29 . 400 टन सरिया लोड कर 3 अप्रैल को बनारस के मनाईस मार्केटिंग के यहां पहुंचना था लेकिन उक्त सरिया बनारस नहीं पहुंचा. उक्त सरिया को ट्रक मालिक व चालक ने मिली भगत कर भवनाथपुर के अजीत ट्रेडर्स के संचालक गुड्डू कुमार यादव कि यहां बेच दिया. बनारस के मनाईस मार्केटिंग के यहां सरीया नहीं पहुंचने पर उसने ट्रांसपोर्टर में शिकायत किया.ट्रांसपोर्टर ने पूर्वी सिंहभूम जिला के गुरमुरी थाना में मामला दर्ज कराया. इस मामले में पुलिस ने प्राथमिक दर्ज करते हुए सघनता से जांच पड़ताल कीया तो पता चला की ट्रक मालिक व ट्रक चालक ने मिली भगत कर उक्त सरिया को बनारस मनाईस मार्केटिंग के यहां पहुंचाने के बजाय भवनाथपुर में अजीत ट्रेडर्स के संचालक गुड्डू कुमार यादव को बेच दिया. इस मामले में चालक ने बात स्वीकारी है. पूर्वी सिंहभूम की गुरमुरी थाना के पुलिस में तीनों को गिरफ्तार कर साथ ले गई है.

