Breaking

हरिहरपुर प्रीमियम लीग नाइट कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का शानदार आगाज, डुमरसोता की दमदार जीत

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

हरिहरपुर(गढ़वा):कांडी प्रखंड क्षेत्र के हरिहरपुर में आयोजित हरिहरपुर प्रीमियम लीग नाइट कॉस्को क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन शुक्रवार की देर शाम युवा समाजसेवी पंकज सिंह एवं जिला परिषद उत्तरी सदस्या प्रतिनिधि दिनेश कुमार ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। उद्घाटन के साथ ही नाइट मैच की शुरुआत हुई, जिसे देखने के लिए बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। टूर्नामेंट का उद्घाटन मैच डुमरसोता और कादल टीम के बीच खेला गया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डुमरसोता की टीम ने निर्धारित 12 ओवरों में आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए 148 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कादल की टीम दबाव में नजर आई और मात्र 98 रन पर सिमट गई। इस तरह डुमरसोता ने 50 रनों से शानदार जीत दर्ज की। मैच में बेहतरीन प्रदर्शन के लिए डुमरसोता टीम के सुमित सिंह को मैन ऑफ द मैच चुना गया।इस मौके पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए पंकज सिंह एवं दिनेश कुमार ने कहा कि छोटे स्थानों पर इस तरह के नाइट टूर्नामेंट का आयोजन सराहनीय पहल है। उन्होंने आयोजन समिति की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से ग्रामीण प्रतिभाओं को मंच मिलता है और खिलाड़ी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित होते हैं। कार्यक्रम के दौरान आयोजन समिति के सदस्य एवं स्थानीय गणमान्य लोग भी उपस्थित रहे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|