धुरकी( गढ़वा): धुरकी थाना क्षेत्र के कुंबाकला गांव मेआसमानी बिजली से पांच बकरियां मौत के मुंह में समा गया प्राप्त समाचार के अनुसार कुंबा कला के लखन तुरिया की चार बकरियां तथा उपेंद्र तुरिया की एक बकरी घर के आस पास के खेतों में चल रही थी घर के लोग अपने निजी कार्यों में व्यस्त थे कि हल्की-फुल्की बरसात शुरू हुई अब
बिजली की गर्जना के साथ आसमानी बिजली बकरियों पर टूट पड़ी फल स्वरुप पांचो बकरियां मर गई ग्रामीणों की जानकारी मिलने के बाद लोगों की भीड़ लग गई विदित होगी दोनों पशुपालक बहुत ही निर्धन एवं गरीब तबके के हैं जीविका का मुख्य साधन खेती के अलावा पशुपालन ही था पांचो बकरियां मिलाकर ₹60000 की नुकसान हो गया ग्रामीणों ने सरकार से मुआवजा दिलाने की मांग की है
धुरकी में वज्रपात का कहर: आसमानी बिजली गिरने से 5 बकरियों की मौत, ₹60 हजार का नुकसान

