Breaking

मां शायर देवी धाम के पंचवर्षीय सदस्यता अभियान में जुटी समिति, 501 लोगों ने ली सदस्यता

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

मेराल (गढ़वा):प्रखंड मुख्यालय के प्रसिद्ध मां शायर देवी धाम का पंचवर्षीय सदस्य बनाओ अभियान जोर-शोर से टीम बनाकर चलाया जा रहा है। इसकी जानकारीदते हुए देवी धाम संचालन समिति के संरक्षक व पूर्व अध्यक्ष संजय भगत और वर्तमान अध्यक्ष विजय प्रसाद ने बताया कि सोमवार को मेराल पूर्वी के मेन रोड में सदस्यता अभियान चलाया गया, जिसमें दर्जनों लोगों ने मां शायर देवी धाम में आस्था व्यक्त करते हुए मंदिर के सौंदरीकरण और संचालन में अपनी भागीदारी सुनिश्चित कराने के लिए सदस्य बनने का संकल्प लिया। संजय भगत ने बताया कि दोनों पंचायत मिलाकर सोमवार तक 501 लोग पंचवर्षीय सदस्य बनने का संकल्प ले लिया है। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि एक सप्ताह में दोनों पंचायत के सभी टोलो में यह सदस्यता अभियान पूरा कर लिया जाएगा। विजय प्रसाद ने मां के सभी भक्तों से आग्रह करते हुए कहा है कि आप स्वयं ही इस अभियान से जुड़कर अपनी सदस्यता ग्रहण कर लें, किसी के आने का इंतजार नहीं करें। उन्होंने कहा कि पिछले पंचवर्षीय सदस्यों द्वारा किए गए सहयोग से ही मां शायर देवी धाम का सौंदर्यीकरण और वार्षिक महोत्सव, चैत्र नवरात्र पर भव्य धार्मिक आयोजन तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम का ऐतिहासिक आयोजन हो सका। उन्होंने इस अभियान में लगे सभी पदाधिकारी और सदस्य जो अपना बहुमूल्य समय मां शायर देवी धाम के प्रति अपनी जवाबदेही और धर्म के साथ-साथ हजारों हजार श्रद्धालुओं के आस्था का केंद्र के प्रति अपना बहुमूल्य योगदान देने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि आप सभी के मेहनत का ही प्रतिफल है कि आस्था के इस केंद्र को पर्यटन विभाग द्वारा डी श्रेणी में शामिल किया गया है। सोमवार को इस अभियान में मुख्य रूप से मुखिया रामसागर महतो, कोषाध्यक्ष मनोज जायसवाल, रविंद्र प्रसाद वर्मा, रुपू महतो, विनोद कुमार कशवाहा, धनंजय चौधरी, अरविंद महतो, वीरेंद्र चौधरी सहित अन्य कई लोग शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company