
सगमा(गढ़वा):प्रखंड क्षेत्र के घघरी उत्तरी गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में बुधवार को बच्चों के बीच स्वेटर वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। ठंड के मौसम को देखते हुए आयोजित इस कार्यक्रम में दर्जनों नन्हे-मुन्ने बच्चों को स्वेटर वितरित किए गए, जिससे बच्चों के साथ-साथ अभिभावकों के चेहरे भी खुशी से खिल उठे।स्वेटर वितरण कार्यक्रम आंगनबाड़ी सेविका सीमा कुमारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इस अवसर पर मुखिया प्रतिनिधि अशोक राम मुख्य रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने कहा कि ठंड के मौसम में बच्चों की सेहत का विशेष ध्यान रखना बेहद जरूरी है और ऐसे कार्यक्रम बच्चों को सर्दी से बचाने में सहायक होते हैं। उन्होंने आंगनबाड़ी केंद्र द्वारा किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।कार्यक्रम में जामनाथ यादव, लालमोहन गुप्ता, उमाशंकर यादव, कृष्ण यादव, बिनोद राम, पूर्व मुखिया अशोक राम, मुखिया पति रामकिशोर यादव, दिनेश चंद्रबंसी सहित बड़ी संख्या में अभिभावक मौजूद थे। सभी ने इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, शिक्षा और स्वास्थ्य के साथ-साथ सामाजिक सुरक्षा में भी अहम भूमिका निभा रहा है। स्वेटर पाकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला और अभिभावकों ने प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के प्रति आभार व्यक्त किया।

