Breaking

रमना बाजार में भीषण अग्निकांड: कपड़ा दुकान व मकान जलकर राख, 20 लाख से अधिक की क्षति

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

रमना(गढ़वा):प्रखंड मुख्यालय बाजार स्थित दुर्गा मंदिर के समीप व्यावसायिक जमुना प्रसाद की कपड़ा दुकान और आवासीय मकान में मंगलवार की सुबह भीषण आग लग गई।इस अग्निकांड में दुकान में रखा कपड़ा,घरेलू सामान सहित अन्य सामग्री जलकर राख हो गया।आग लगने के कारणों का अब तक खुलासा नहीं हो सका है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार लगभग साढ़े आठ बजे दुकान और मकान से अचानक आग की लपटें निकलती देखी गईं। लोगों ने शोर मचाया और आसपास के लोग मौके पर जुट गए। आग इतना भीषण था कि बुझाने का प्रयास शुरू होने से पहले ही लपटों ने पूरी दुकान और मकान को अपनी चपेट में ले लिया। स्थानीय लोगों और युवाओं ने तत्परता दिखाते हुए आग को आसपास के अन्य मकानों और दुकानों तक फैलने से रोकने में सफलता पाई।

सूचना मिलने के बाद करीब दस बजे फायर ब्रिगेड की एक गाड़ी मौके पर पहुंची। दमकलकर्मियों ने स्थानीय युवाओं के सहयोग से करीब 11 बजे आग पर काबू पाया,लेकिन तब तक दुकान में रखे 20 लाख रु का कपड़ा,पांच से दस हजार नगद,पीड़ित के पत्नी का एक लाख रु ज्वेलरी व घर जमीन का मूल कागज जल कर राख हो चुका। घटना की सूचना मिलने पर रमना थाना से एसआई जयप्रकाश गुप्ता सशस्त्र बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थानीय युवाओं व सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ मिलकर आग बुझाने व स्थिति नियंत्रित करने में सहयोग किया। पीड़ित दुकानदार जमुना प्रसाद ने बताया कि आगजनी की इस घटना में दुकान, मकान सहित अन्य सामग्रियों की क्षति 20 लाख रुपये से अधिक की हो गई। उन्होंने स्थानीय थाना सहित बीडीओ को आवेदन देकर मदद करने की गुहार लगाई है। इस घटना की जानकारी के बाद बीडीओ विकास पाण्डेय,प्रमुख करुणा सोनी,मुखिया दुलारी देवी,विधायक प्रतिनिधि रोहित वर्मा, सांसद प्रतिनिधि प्रभात कुमार,झामुमो नेता अनुज कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company