मेराल(गढ़वा):हासनदाग के जीपीएस ग्राउंड में रविवार को एचपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर के प्रतिनिधि और झामुमो प्रखंड अध्यक्ष सूर्य प्रकाश उर्फ सुड्डू ने बीडीसी नंदू चौधरी, युवा नेता जैनेंद्र सिंह, मुखिया पति हरेंद्र चौधरी, शिक्षक अखिलेश चौबे, प्रणय चौबे, अनिल चौधरी तथा आयोजन समिति के अध्यक्ष विनोद चौधरी की उपस्थिति में फीता काटकर, खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर तथा बॉल को हिट कर किया। टूर्नामेंट के निर्धारित 10-10 ओवर के मैच का पहला मुकाबला स्मार्ट लुक तीसरटेटूका एवं डंडई के बीच खेला गया। जिसमें डंडई की टीम ने 23 रन से मैच जीत लिया। डंडई टिम की तरफ से भोला ने 2 .4 ओवर में सात रन देकर सर्वाधिक 5 विकेट लिया, वही बल्लेबाजी में भी 8 रन बनाकर मैन ऑफ द मैच का पुरस्कार पर कब्जा जमाया। वही दूसरा मुकाबला गेरुआ एवं चिनिया टीम के बीच खेला गया, जिसमें चिनिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 82 रन का लक्ष्य दिया, जिसका पीछा करते हुए गेरुआ की टीम ने 80 रन पर ही सभी खिलाड़ियों को आउट कर दो रन से मैच को जीत लिया। उद्घाटन के अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित खेल प्रेमी और युवाओं को संबोधित करते हुए सूर्य प्रकाश ने कहा कि क्रिकेट टूर्नामेंट के उद्घाटन कर्ता मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर अपरिहार्य कारण से नहीं आ सके। पूर्व मंत्री ने खिलाड़ियों को हमेशा प्रोत्साहित करने तथा अपने कार्यकाल में खेल के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण कार्य किए हैं। यहां के टूर्नामेंट में भी पूर्व मंत्री खिलाड़ियों को हमेशा प्रोत्साहित करने तथा एक प्लेटफार्म देने का कार्य किया है। ग्रामीण क्षेत्र के खिलाड़ियों के लिए यह टूर्नामेंट एक अच्छा प्लेटफार्म है। मुखिया प्रतिनिधि हरेंद्र चौधरी ने कहा कि हर युवा को पढ़ाई के साथ-साथ खेल भी जरूरी है। शारीरिक एवं मानसिक विकास के लिए खेलना बेहद फायदेमंद है। मैच में अंपायर की भूमिका कुंदन चौधरी एवं संतोष कुमार ने निभाया। इस अवसर पर स्कोरर की भूमिका में शिवदत चौधरी, अध्यक्ष विनोद चौधरी, बृजराज चौबे, सोनू पांडे, कोमल चौधरी, विनय चौधरी, संतोष चौधरी, रंजीत चौबे, अरकेश चंद्रवंशी, बिंदेश्वर चौधरी, अभिनव चौबे, राजेंद्र चौधरी, सुनील चौधरी, मुकेश चौधरी, मुन्ना चौबे, विजय चौधरी सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी शामिल थे।

