रविकांत चंद्रवंशी
केतार(गढ़वा):भवनाथपुर विधानसभा अंतर्गत सभी प्रखंडों में भाजपा मंडल अध्यक्ष की नामो को घोषणा जिला चुनाव अधिकारी अमरदीप यादव,ओमप्रकाश केशरी और मधुलता कुमारी ने पिंडरा स्थित कार्यालय में किया गया।जिसमें भवनाथपुर विधानसभा के सभी प्रखंडों में मंडल अध्यक्ष का चुनाव किया गया।केतार में तीसरी बार मंडल अध्यक्ष के रूप में कन्हाई प्रसाद को बनाए जाने पर भाजपाइयों एवं उनके समर्थकों में हर्ष एवं उत्साह का माहौल है।बताते चले कि पूर्व मंत्री सह विधायक भानु प्रताप शाही के क्षेत्रीय पार्टी नवजवान संघर्ष पार्टी के समय से ही कन्हाई प्रसाद को प्रखंड स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई थी।नवजवान संघर्ष मोर्चा का विलय के बाद से ही कन्हाई प्रसाद को मंडल अध्यक्ष की जिम्मेवारी का बखूबी से निर्वहन कर रहे थे।तीसरी बार मंडल अध्यक्ष बनने पर कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाईयां दिया।पदभार मिलने के बाद कन्हाई प्रसाद ने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने पर विशेष जोर दिया उन्होंने पार्टी के विस्तार और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने के लिए पूरी निष्ठा, लगन और ईमानदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।इस मौके पर अरुण देव वीरेंद्र प्रसाद,सोनू सिंह,सत्येंद्र कुमार ठाकुर,विजय गुप्ता,रविन्द्र सोनी, नागेंद्र प्रजापति, पिंकू सिंह, अर्जुन राम, विश्वनाथ प्रजापति, धर्मेंद्र सिंह,नंदू साह,अरविंद वर्मा,हेमंत पाठक,अजय गुप्ता, बीरबल मेहता,मिथलेश गुप्ता सहित कई भाजपाई उपस्थित थे।

