भवनाथपुर(गढ़वा):थाना क्षेत्र अंतर्गत मकरी के छवनी स्थित मुख्य पथ पर सोमवार के शाम करीब चार बजे दो बाईकों के बीच हुई आमने सामने की भीषण टक्कर में एक युवक की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि इस दुर्घटना में चार चार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। मृतक की पहचान कच्छरवा निवासी दशरथ कुमार पिता सुखलाल भुइंया के रूप में हुई है। वहीं घायलों में अरसली दक्षिणी के मजूराही निवासी विकास कुमार पिता बीरेंद्र भुइंया, उपेंद्र कुमार पिता बीरबल भुइंया खरौंधी थाना क्षेत्र के सरहीया गांव निवासी राजन प्रसाद यादव पिता देवराज यादव एवं रंजीत प्रजापति पिता मुखलाल प्रजापति का नाम शामिल है। उधर घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी रजनी रंजन, एएसआई उपेंद्र कुमार राम, जगबंधु महतो पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा घायलों को ईलाज हेतु स्थानीय सीएचसी भेजवाया। जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद दशरथ कुमार को मृत घोषित कर दिया वही गंभीर रूप से चार युवकों बेहतर ईलाज हेतु सदर अस्पताल गढ़वा रेफर कर दिया। पुलिस के मृतक दशरथ कुमार के शव का पंचनामा कर अंत्यपरीक्षण हेतु सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। जानकारी के अनुसार विकास, उपेंद्र और दशरथ एक ही बाइक पर सवार होकर भवनाथपुर आ रहे थे,
जबकि रंजीत प्रजापति और राजन यादव टाउनशिप दूलहर स्थित बीएसएम कॉलेज से अपने घर खरौंधी सरहिया जा रहे थे। इसी क्रम के मकरी छवनी स्थित मुख्य पथ पर तीखे मोड के समीप दोनों बाईकों के बीच आमने सामने की जोरदार टक्कर हो गई। दोनों बाईक सवार युवकों में किसी ने भी हेलमेट नहीं पहनी थी। इधर पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों बाईकों को जब्त कर लिया है।
मकरी छवनी में दो बाइकों की आमने-सामने भीषण टक्कर, एक युवक की मौत; चार गंभीर घायल

