कांडी(गढ़वा):थाना क्षेत्र के गरदाहा हाई स्कूल के पास स्थित एक किराना दुकान में 30 अगस्त की रात चोरों ने रौशनदान तोड़कर चोरी कर ली। पीड़ित काशी प्रजापति, निवासी तेलियानिजामत ने बताया कि दुकान से 8 हजार नगद सहित करीब 10 हजार का सामान चोरी हुआ है। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हाई स्कूल के आसपास शाम में देसी शराब की बिक्री और शराबियों के जमावड़े के कारण चोरी की घटना हुई है। पुलिस से कार्रवाई की मांग की गई है। इस संबंध में पीड़ित दुकानदार काशी प्रजापति पिता स्व. नरेश प्रजापति, ग्राम तेलिया निजामत, थाना कांडी निवासी ने थाना में लिखित आवेदन देकर कार्रवाई की मांग की है। थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार दुकान गरदाहा हाई स्कूल के पास है जो 30 अगस्त 2026 की रात्रि में अज्ञात चोरों ने रौशनदान तोड़ कर चोरी कर ली है। दुकान में 8000 नगद सहित 10,000 रू का सामान ले गया। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि हाई स्कूल के अगल-बगल क्षेत्र में देसी शराब की खुलेआम बिक्री होती है। यहाँ शाम होते ही खेतों में बहुत सारा पियक्कड़ जमा होता है। मुझे शक है कि यहीं पर शराब पी कर ही मेरे दुकान में चोरी की गई होगी। कहा है कि इस विषय पर सख्त कार्रवाई की जाए। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है। इधर ग्रामीणों का कहना है कि गरदाहा हाई स्कूल में चोरों ने कई बार विद्यालय के सम्मान को चोरी कर लिए, जिससे विद्यालय के बच्चों को पढ़ाई करने में भी काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ा है। वहीं विद्यालय के वेस किमती सामान चोरी पर आवेदन दिया, लेकिन पुलिस के हत्थे कोई भी चोर पकड़ा नहीं गया।

