श्री बंशीधर नगर:स्थानीय सरस्वती विद्या मंदिर, श्री बंशीधर नगर में रक्षाबंधन के पूर्व “राखी बनाओ एवं मेहंदी लगाओ” प्रतियोगिता का आयोजन उत्साह एवं उमंग के साथ किया गया। प्रतियोगिता में विद्यालय की भैया-बहनों ने बढ़-चढ़कर सहभागिता करते हुए आकर्षक एवं रचनात्मक राखियाँ बनाईं तथा मेहंदी के सुंदर डिजाइन प्रस्तुत किए।इस प्रतियोगिता में 117 बहनें एवं 38 भैया ने भाग ग्रहण किया।
प्रतियोगिता के बारे में बताते हुए प्रधानाचार्य रविकांत पाठक ने कहा कि रक्षाबंधन भारतीय संस्कृति और भाई-बहन के पवित्र स्नेह का प्रतीक पर्व है। ऐसे आयोजनों के माध्यम से विद्यार्थियों में हमारी संस्कृति, परंपरा और रचनात्मकता के प्रति रुचि विकसित होती है। उन्होंने सभी प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि भारतीय पर्व हमारी सांस्कृतिक विरासत को नई पीढ़ी तक पहुँचाने का सशक्त माध्यम हैं। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से सम्मानित किया जाएगा।इस प्रतियोगिता में आचार्य नंदलाल पाण्डेय, सुधीर प्रसाद श्रीवास्तव, सत्येन्द्र प्रजापति,नीरज सिंह, सुजीत दुबे,अशोक कुमार,हिमांशु झा, रूपेश कुमार, बिक्रम प्रसाद,लालू कुमार यादव, प्रीतम कुमार, प्रवीण कुमार, विवेक सुमन सहित आचार्या नीति कुमारी, आरती श्रीवास्तव, खुशबू सिंघल, रेणु पाठक,रेखा कुमारी,पूर्णिमा कुमारी,सलोनी कुमारी व अनामिका कुमारी उपस्थित थे।

