श्री बंशीधर नगर:आगामी 15 अगस्त 2026 को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों को लेकर अनुमंडल पदाधिकारी ने 7 अगस्त को दोपहर 12 बजे अनुमंडल सभागार में बैठक बुलाई है। बैठक में पुलिस, जनप्रतिनिधि, विद्यालयों के प्रधानाचार्यों, चैंबर ऑफ कॉमर्स, अधिवक्ता संघ, प्रेस प्रतिनिधियों तथा संबंधित अधिकारियों को आमंत्रित किया गया है। बैठक में स्वतंत्रता दिवस समारोह को गरिमामय, सुव्यवस्थित एवं सफल बनाने हेतु आवश्यक तैयारियों और समन्वय पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।

