Breaking

पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान पर केतार के युवा पत्रकार रवि कुमार सम्मानित, क्षेत्रवासियों का जताया आभार

गीतांजली टुडे न्यूज़
3 Min Read

लातेहार/चंदवा:News देखो झारखंड* द्वारा चंदवा स्थित *मयूर होटल* में आयोजित *न्यूज़ कॉन्क्लेव एवं सम्मान समारोह* में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट एवं जनहितकारी योगदान के लिए युवा पत्रकार *रवि कुमार* को प्रशस्ति चिन्ह एवं अंगवस्त्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं *News देखो झारखंड* के पदाधिकारियों ने रवि कुमार को सम्मानित करते हुए उनकी निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित की पत्रकारिता की सराहना की। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि लोकतंत्र में पत्रकारिता की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। पत्रकारों का दायित्व है कि वे सत्य, तथ्य और निष्पक्षता के आधार पर समाचार प्रस्तुत करें तथा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का ईमानदारी से निर्वहन करें। सम्मान प्राप्त करने के बाद रवि कुमार ने सबसे पहले अपने प्रखण्ड केतार के सभी सम्मानित क्षेत्रवासियों, शुभचिंतकों, मित्रों एवं सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल उनका नहीं, बल्कि पूरे पंचायत और क्षेत्र के प्रत्येक उस व्यक्ति का सम्मान है, जिसने उन पर विश्वास किया, उनका उत्साहवर्धन किया और हर कदम पर सहयोग दिया। उन्होंने *News देखो झारखंड* के संस्थापक, समस्त प्रबंधन, संपादकीय टीम एवं आयोजन समिति का भी धन्यवाद देते हुए कहा कि यह सम्मान उन्हें निष्पक्ष, निर्भीक एवं जनहित की पत्रकारिता के प्रति और अधिक निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि वे भविष्य में भी जनता की आवाज़ को मजबूती से उठाने और समाजहित के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाने का निरंतर प्रयास करते रहेंगे। कार्यक्रम में उपस्थित प्रमुख अतिथि:RFO चंदवा* *News देखो झारखंड* के डायरेक्टर *अनिमेश कुमार* *झारखंड प्रदेश ब्यूरो चीफ सोनू कुमार* *पलामू ब्यूरो चीफ तीर्थराज दुबे* ,*सिमडेगा ब्यूरो चीफ बीरेन्द्र तिवारी*, *लातेहार ब्यूरो चीफ रविकांत ठाकुर* सहित मीडिया जगत से जुड़े अनेक पत्रकार एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे। चंदवा स्थित मयूर होटल में आयोजित न्यूज़ कॉन्क्लेव एवं सम्मान समारोह में पत्रकारिता के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए युवा पत्रकार रवि कुमार को प्रशस्ति चिन्ह एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित करते अतिथि एवं News देखो झारखंड के पदाधिकारी।*

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|