रंका(गढ़वा):गढ़वा जिला मुख्यालय में बिनोद शंकर अग्रवाल के मकान में विहंगम योग संस्थान के सदगुरु पद उतराधिकारी सुपूज्य संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज के आगामी पावन आगमन हेतु 19 जुलाई 2026 को एक भव्य बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की शुरुआत मुख्य अतिथियों द्वारा सामूहिक रूप से अखंड दीप प्रज्ज्वलित कर की गई।बैठक में उपस्थित मुख्य अतिथि संस्थागत महामंत्री ललित सिंह, अन्न मंत्री उपेंद्र नाथ मिश्रा, यज्ञ मंत्री नंदलाल पासवान, परामर्शक अधिवक्ता ललित कुमार पांडेय, सरयू प्रसाद अग्रवाल, किशोरी प्रसाद सोनी एवं अनिल साहू , युवा मंत्री अरविंद प्रसाद गुप्ता, महिला मंत्री अनिता देवी, महिला प्रभारी सरोज सिंह ने महाराज श्री के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने पर विचार साझा किए।बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संत प्रवर श्री विज्ञान देव जी महाराज आगामी 2 सितंबर, 2026 को गढ़वा जिला के श्रद्धालुओं को दर्शन देंगे। वे इस प्रवास के दौरान 2 सितंबर को आयोजित विशेष संध्या कालीन सत्र को मुख्य रूप से संबोधित करेंगे और भक्तों को अपना दिव्य आशीर्वाद प्रदान करेंगे।संत प्रवर श्री का दिव्य यात्रा कश्मीर से कन्याकुमारी तक हो रहा है जिसका मुख्य उद्देश्य समर्पण दीप अध्यात्म महोत्सव, आत्म जागरण से राष्ट्र जागरण एवं स्वर्वेद महामंदिर धाम के परिसर में आगामी 14-15 दिसम्बर 2026 को आयोजित 25000 कुंडीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ संपन्न करने के लिए है।युवा और मातृ शक्ति ने टीम भाव से सेवा का संकल्प लिया।माल्यार्पण सत्र के दौरान जिले के सभी सह संयोजक, उपदेष्टा, प्रचारक, मातृशक्ति, युवा शक्ति और भारी संख्या में गुरु भाई-बहनों ने भाग लिया। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला संयोजक सुरेंद्र विश्वकर्मा ने किया। इस दौरान उपस्थित युवा शक्ति और मातृ शक्ति ने महाराज श्री के आगमन और व्यवस्था को सुचारू बनाने के लिए अलग-अलग टीमें बनाकर सेवा कार्य करने की अपनी प्रतिबद्धता जताई। बैठक के मुख्य पड़ाव पर जिले भर से आए लगभग 200 गुरु भाई-बहन और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

