रंका(गढ़वा):जिला विधिक सेवा प्राधिकार गढ़वा के अध्यक्ष प्रधान जिला एवं सत्र न्यायधीश मनोज प्रसाद एवम सचिव निभा रंजना लकड़ा के निर्देश पर मेराल प्रखण्ड से आये हुए एक अत्यंत निर्धन परिवार के बच्चों का बाल कल्याण समिति के माध्यम से स्पॉन्सरशिप योजना के तहत पीएलवी के सदस्यों के द्वारा आवेदन किया गया। मेराल प्रखण्ड के गेरुवा गांव की सुनीता देवी पति – रामप्रवेश चौधरी जो विगत 10 वर्ष पहले पति को छोड़कर चले चले गए हैं। जिसके कारण परिवार के लालन पालन और पढ़ाई में दिक्कत आ रही है। सुनीता देवी की दो बच्चियां पुष्पा कुमारी 9 वर्ष, प्रियंका कुमारी 12 वर्ष जो की गांव के ही मध्य विद्यालय में अध्ययनरत है। सुनीता देवी ने पीएलवी रमा शंकर चौबे के संपर्क में आयी जिन्होंने उन्हें बच्चों के लिए स्पॉन्सरशिप योजना के विषय में जानकारी दी जिससे आज चिनियां प्रखंड पीएलवी सुधीर कुमार चौबे, रंका प्रखंड के विश्रामपुर पंचायत पीएलवी राजेश कुमार चौधरी एवं बाल कल्याण समिति में पदस्थापित पीएलवी मुरली श्याम तिवारी, पीएलवी संगीता सिंहा के सहयोग से बाल कल्याण समिति में बच्चियों का आवेदन किया गया। वहीं पीएलवी टिम ने बताया कि इस योजना से संकटग्रस्त बच्चों को प्रति माह ₹4,000 तक की आर्थिक सहायता प्रदान होने से इस राशि से बच्चों की शिक्षा, पोषण और दैनिक जरूरतों को पूरा करने के लिए सीधे उनके या उनके अभिभावक के बैंक खाते में ट्रांसफर (डीबीटी) की जाएगी।

