Breaking

गुप्त नवरात्र पर बंशीधर नगर में श्रीराम कथा का शुभारंभ, उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

बंशीधर नगर : श्री राम कथा आयोजन समिति की ओर से गुप्त नवरात्र के पावन अवसर पर यहां प्लस टू हाईस्कूल के प्रांगण में संगीतमय श्री राम कथा ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया गया। कथा का शुभारंभ विधायक अनंत प्रताप देव एवं थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप जलाकर किया। उस मौके पर विधायक अनंत प्रताप देव ने कहा कि आज भगवान श्रीराम की कृपा से धर्म और संस्कृति के पावन संगम में सहभागी बनने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है।उन्होंने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम का जीवन हमें सत्य, धर्म, सेवा, त्याग और लोककल्याण के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है। साथ ही ऐसे आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक आयोजन समाज में सद्भाव, संस्कार और सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने आयोजन समिति के सभी सदस्यों एवं श्रद्धालु भक्तों को इस सफल आयोजन के लिये हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी।कथा का वाचन विंध्याचल धाम से पधारे जगतगुरु सत्य प्रपन्ना जी महाराज के मुखारविंद से किया जा रहा है। अपने प्रवचन में उन्होंने भगवान श्रीराम के आदर्श जीवन, मर्यादा, सत्य, सेवा और धर्म के महत्व पर प्रकाश डालते हुये कहा कि श्रीराम का जीवन प्रत्येक व्यक्ति के लिये प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि रामकथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि समाज में प्रेम, सद्भाव, संस्कार और नैतिक मूल्यों को मजबूत करने का माध्यम भी है।उस मौके पर आयोजन समिति के अध्यक्ष रजनीकांत मधुर, डॉ संतोष कुमार, विधायक प्रतिनिधि कमलेश मेहता, जिपस बालारानी, नपं उपाध्यक्ष सन्ध्या देवी, वरिष्ठ पत्रकार धीरेंद्र चौबे, राकेश विश्वकर्मा, कामेश्वर प्रसाद, वीरेंद्र प्रसाद, धीरज कुमार, मनोज कुमार मंटू, अमरनाथ पाण्डेय समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|