Breaking

मेराल में खेलो इंडिया अस्मिता साइकिलिंग प्रतियोगिता, 450 छात्राओं ने दिखाई दमदार प्रतिभा

गीतांजली टुडे न्यूज़
3 Min Read

मेराल(गढ़वा)खेलो इंडिया अस्मिता कार्यक्रम के तहत शनिवार को मेराल हाई स्कूल मैदान में छात्राओं के लिए साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रखंड के सरकारी एवं निजी विद्यालयों की लगभग 450 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का शुभारंभ उप विकास आयुक्त हेमलता मुर्मू, भारतीय साइकिलिंग संघ के शैलेंद्र पाठक एवं सुशील तिवारी, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, थाना प्रभारी विष्णु कांत, संजय भगत, अतहर अली, डॉ. लाल बहादुर सहित अन्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर उप विकास आयुक्त हेमलता मुर्मू ने कहा कि केंद्र सरकार के खेलो इंडिया अस्मिता कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को खेलों में आगे बढ़ने के समान अवसर उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि लड़कियों में प्रतिभा की कोई कमी नहीं होती, आवश्यकता केवल उन्हें उचित मंच और प्रोत्साहन देने की है। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाता है, बल्कि भविष्य में रोजगार और करियर के नए अवसर भी प्रदान करता है। उन्होंने बताया कि खेल क्षेत्र में बेहतर प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं के लिए जल्द ही भर्ती की संभावनाएं हैं, जिनमें उन्हें प्राथमिकता मिलेगी। डीडीसी ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए आयोजन समिति की सराहना भी की। भारतीय साइकिलिंग संघ के शैलेंद्र पाठक, प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी, संजय भगत, शिक्षक मनोज चौधरी, डॉ. लाल बहादुर, एमओ शशि कुमार कश्यप, बीडब्लूओ रामानंद विश्वकर्मा, अतहर अली अंसारी आदि वक्ताओं ने भी छात्राओं का उत्साहवर्धन करते हुए उन्हें खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

आयोजन से जुड़े सुशील तिवारी ने बताया कि प्रतियोगिता को आयु वर्ग के आधार पर वूमेन एलीट, सब जूनियर एवं जूनियर गर्ल्स श्रेणियों में आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे – वूमेन एलीट वर्ग:प्रथम – प्रियंका कुमारी, द्वितीय साक्षी कुमारी, तृतीय प्रीति कुमारी, सब जूनियर वर्ग:प्रथम -:नंदनी कुमारी, द्वितीय रजिया खातून, तृतीय प्रतिमा कुमारी, जूनियर वर्ग:प्रथम – रिया भारती, द्वितीय शारदा कुमारी, तृतीय रूमी खातून। प्रतियोगिता में विजेता छात्राओं को अतिथियों द्वारा मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। वहीं प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी 450 छात्राओं को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी प्रदान किए गए। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाध्यापक लालता पटेल, नीरज श्रीधर, अनिल ओझा, भरत राम, सत्येंद्र पांडेय, राजेश बैठा सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, अभिभावक एवं स्थानीय लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|