Breaking

भंडरिया दौरे पर उपायुक्त, अस्पताल से प्रखंड कार्यालय तक व्यवस्थाओं का लिया जायजा

गीतांजली टुडे न्यूज़
3 Min Read

भंडरिया (गढ़वा) गढ़वा के उपायुक्त पशुपति नाथ मिश्र ने शनिवार को भंडरिया प्रखंड का दौरा कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय एवं प्रखंड कार्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा एवं प्रखंड में संचालित विकास योजनाओं की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।सबसे पहले उपायुक्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां उन्होंने चिकित्सकों एवं स्वास्थ्यकर्मियों से अस्पताल की व्यवस्था, दवा की उपलब्धता, मरीजों को मिल रही सुविधाओं तथा स्वास्थ्य सेवाओं की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान चिकित्सकों ने अस्पताल परिसर में पेयजल की समस्या की जानकारी दी। इस पर उपायुक्त ने पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के अधिकारियों को तत्काल अस्पताल परिसर में बोरिंग कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सरकारी अस्पताल में आने वाले प्रत्येक मरीज को समय पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। यदि कोई कर्मी अपने दायित्वों के निर्वहन में लापरवाही बरतया गया तो उसके विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के दौरान मौजूद ग्रामीणों ने अस्पताल में जनरेटर की व्यवस्था नहीं होने से बिजली कटौती के समय इलाज प्रभावित होने की समस्या उठायी। साथ ही सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में एंबुलेंस उपलब्ध कराने की मांग भी उपायुक्त के समक्ष रखी, ताकि गंभीर मरीजों को समय पर बेहतर चिकित्सा संस्थानों तक पहुंचाया जा सके। इस दौरान दर्जनों ग्रामीण मौजूद थे। उपायुक्त ने संबंधित अधिकारियों को इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इसके बाद उपायुक्त ने भंडरिया स्थित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने कक्षाओं में चल रहे पठन-पाठन, व छात्रावास, भोजनालय एवं स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। साथ ही विद्यार्थियों को उपलब्ध करायी जा रही सुविधाओं की जानकारी लेते हुए विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान अंतिम चरण में उपायुक्त ने प्रखंड कार्यालय पहुंचकर प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचल अधिकारी राकेश भूषण सिंह से विभिन्न विकास योजनाओं की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समय पर पात्र लोगों तक पहुंचने, का सुनिश्चित किया जाए। सभी योजनाओं को गुणवत्ता एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर पूरा करने तथा आम लोगों की समस्याओं के त्वरित समाधान पर विशेष ध्यान देने का निर्देश भी उन्होंने अधिकारियों को दिया इस मौके पर प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी रवि शंकर सिंह मुझे किस्पोटा बम शशिकांत शर्मा अवधेश उपाध्याय सुशीला करकेटा शिवनाथ प्रजापति राजेश कुमार वर्मा रविंद्र सिंह

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|