
धुरकी(गढ़वा):धुरकी थाना क्षेत्र के कदवा गांव निवासी बुद्धू यादव के पांच भैंस की वज्रपात की चपेट में आने से मौत हो गई प्राप्त समाचार के अनुसार उक्त पांचो भैंस घर के पास रखें झोपड़ी में बंधा हुआ था एकाएक मौसम का रुख बदला आंधी तूफान के साथ बादले गरजने लगी और वज्रपात का शिकार हो गया उक्त कृषक बहुत ही गरीब तबके का है पांचो भैंस की कीमत लगभग ढाई लाख रुपया बताई जाती है
जिसमें दो भैंस गर्भवती थी पांचो भैंस के आर्थिक नुकसान से बुद्धू यादव के परिवार पर एक तरह से दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है घटना की सूचना पाकर मुखिया प्रतिनिधि सत्यनारायण बैठा वह सुरेन्द्र यादव,बिपिन यादव ,अरविंद यादव कृषक के घर पहुंच कर सांत्वना दे रहे थे प्रकृति के कहर ने इस व्यक्ति की आर्थिक क्षति पहुंचाई है जिसकी भरपाई संभव नहीं है

