धुरकी (गढ़वा): धुरकी थाना परिसर में सोमवार, 29 जून 2026 को थाना दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के ग्रामीणों एवं आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को सुना गया तथा उनके त्वरित निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए।
थाना दिवस के दौरान भूमि विवाद, आपसी विवाद तथा अन्य जनसरोकार से जुड़े मामलों पर चर्चा की गई। उपस्थित लोगों को कानून व्यवस्था बनाए रखने, सामाजिक सौहार्द कायम रखने तथा किसी भी प्रकार की समस्या होने पर पुलिस प्रशासन को तत्काल सूचना देने की अपील की गई। अधिकारियों ने कहा कि थाना दिवस का मुख्य उद्देश्य जनता और पुलिस के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करना तथा लोगों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना है। कार्यक्रम में 04 मामला सामने आया जिसमें 02 मामला को मौके पर ही निपटारा किया गया, जबकि शेष मामलों के शीघ्र निष्पादन का आश्वासन दिया गया।
इस अवसर पर थाना क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पुलिस पदाधिकारी, अंचला अधिकारी व कर्मी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

