केतार(गढ़वा):थाना क्षेत्र के परती गांव स्थित मध्य विद्यालय के पीछे उस समय हड़कंप मच गया,जब एक बंद पड़े घर से एक किशोरी का शव बरामद हुआ।शव मिलने की खबर फैलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और घटनास्थल पर सैकड़ों ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।मृतका की पहचान निर्मल सिंह की 17 वर्षीय पुत्री आकृति कुमारी के रूप में की गई है।
काफी दुर्गंध आने पर खुला राज
मिली जानकारी के अनुसार, निर्मल सिंह के घर से पिछले कुछ समय से लगातार तेज दुर्गंध आ रही थी।असहनीय दुर्गंध मिलने पर आसपास के ग्रामीणों को अनहोनी का शक हुआ।जब कुछ लोगों ने घर के भीतर झांककर देखा,तो अंदर एक शव पड़ा हुआ था। ग्रामीणों ने बिना वक्त गंवाए तुरंत इसकी सूचना स्थानीय केतार थाना को दी।मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत वरीय पदा धिकारियों को सूचित किया। छानबीन के लिए त्वरित गति से एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।सूचना मिलते ही SDPO सत्येंद्र नारायण सिंह,इंस्पेक्टर गुलाब सिंह,थाना प्रभारी अरुण कुमार रवानी,अंचलाधिकारी प्रशांत कुमार सहित प्रशासन दलबल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार
पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा तैयार किया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस टीम मामले की हर एंगल से बारीकी से जांच कर रही है।पुलिस अधि कारियों के मुताबिक शव की शिनाख्त हो चुकी है।लेकिन मौत की असली वजह क्या है, यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगा। फिलहाल पुलिस हर बिंदु पर गहराई से छानबीन कर रही है और जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा।

