केतार(गढ़वा):प्रतिभा किसी परिचय की मोहताज नहीं होती और इसे सच कर दिखाया है केतार प्रखंड के होनहार छात्र वात्सल्य सिंह ने। प्रतिष्ठित शैक्षणिक संस्थान गुलाब इंटरनेशनल स्कूल के निदेशक शैलेंद्र सिंह (छोटन)के पुत्र वात्सल्य ने सीबीएसई मैट्रिक की परीक्षा में 93.5% अंक प्राप्त कर न केवल अपने परिवार,बल्कि पूरे केतार क्षेत्र का नाम रोशन किया है।वात्सल्य सिंह ने अपनी माध्यमिक शिक्षा डीपीएस रांची से पूरी की है।परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद जैसे ही उनके अंकों की जानकारी मिली,केतार क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।वात्सल्य की इस सफलता को उनकी कड़ी मेहनत,नियमित पढ़ाई और अनुशासित जीवन का प्रतिफल माना जा रहा है।इस गौरवपूर्ण अवसर पर वात्सल्य के पिता शैलेंद्र सिंह ‘छोटन’ ने खुशी साझा करते हुए कहा,*”वात्सल्य ने अपनी एकाग्रता और अटूट लगन से यह मुकाम हासिल किया है। एक पिता के रूप में आज मेरा सिर गर्व से ऊंचा हो गया है। मुझे पूरा विश्वास है कि उसकी यह सफलता क्षेत्र के अन्य बच्चों के लिए भी प्रेरणा का स्रोत बनेगी और उनमें कुछ बड़ा करने का जज्बा पैदा करेगी।”* वात्सल्य की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर क्षेत्र के बुद्धिजीवियों, शिक्षकों और गणमान्य नागरिकों ने हर्ष व्यक्त किया है।

