रंका(गढ़वा):अनुमंडल मुख्यालय स्थित रंकाकला मेन रोड निवासी विनय चंद्रवंशी के 25 वर्षीय पुत्र लव कुमार चंद्रवंशी की असामयिक मृत्यु से शोक की लहर दौड़ गई है। इस खबर को सुनकर गढ़वा राधा पार्वती एजुकेशन ट्रस्ट के ऑर्गेनाइजर डॉ पतंजलि केशरी पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और हर संभव आर्थिक सहयोग करने का भरोसा दिलाया। बताते चलें कि लव कुमार चंद्रवंशी अंबिकापुर में रोजी-रोटी के कार्य कर रहे थे और अचानक तबीयत बिगड़ने के कारण उनकी असामयिक मौत हो गई। घर का होनहार पुत्र की मौत से पूरे परिवार और रंका में शोक व्याप्त है। विनय कुमार चंद्रवंशी एक बेहद गरीब व्यक्ति हैं। इस अवसर पर डॉ पतंजलि केसरी ने बताया कि पीड़ित परिवार गरीब व्यक्ति हैं। ये किसी तरह एक कमरे में गुजारा करने को मजबूर है। घर का होनहार लड़का को समाज ने को दिया है। इस परिवार को आर्थिक सहयोग की आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि इस परिवार को अपने स्तर से तो आर्थिक सहयोग करूंगा ही साथ ही साथ जिला प्रशासन के स्तर से उपायुक्त महोदय से भी मिलकर सहयोग दिलाने का काम करूंगा। इस मौके पर एकल विद्यालय के जिला सचिव सियाराम शरण वर्मा, नाई संघ के जिलाध्यक्ष घनश्याम ठाकुर सहित परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

