मेराल(गढ़वा)थाना पुलिस ने चोरी के गहना की बिक्री करने की गुप्त सूचना पर 24 घंटा के अंदर सत्यापन कर चोरी करने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। थाना पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के पेशका बाजार स्थित आभूषण दुकान में एक महिला द्वारा चोरी के गहना की बिक्री करने की गुप्त सूचना गढ़वा एसपी को मिली। सूचना के आधार पर उक्त महिला के सत्यापन एवं मामले की सत्यता का पता लगाते हुए चोरी करने वाले अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए एसपी द्वारा मेराल थाना प्रभारी विष्णुकांत के नेतृत्व में थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवानों के साथ एक छापामारी दल का गठन किया गया। गठित छापामारी दल द्वारा 24 घंटा के अंदर मामले की सत्यता का पता लगाते हुए चोरी की घटना को अंजाम देने वाला धनंजय राम पिता बंधु राम जो बिहार के तिलौथू का निवासी है, वह वर्तमान में थाना क्षेत्र के गेरुआसोती गांव में एक ईंटभट्ठा पर रहता है। जहां से चोरी के कुछ आभूषण एवं बेचे गए दुकान से शेष आभूषण तथा नगदी रुपए बरामद करने के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। थाना प्रभारी द्वारा बताया गया कि धनंजय राम से पूछताछ के दौरान बताया गया कि 21 मार्च को वह जेठू भुइयां के घर से पैसे एवं गहने की चोरी किया था। उसके निशानदेही पर चोरी किए गए एक जोड़ा सोना का टप, एक जोड़ा चांदी का पायल, एक चांदी का चैन, चांदी का क्लिप, दो पीस चांदी का चंद्रमा लॉकेट एवं 12,500 रूपये नगद बरामद किया गया। इस सम्बन्ध में मेराल थाना कांड संख्या-65/26 के तहत समूचित कार्रवाई की गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि चोरी का गहना खरीदने वाले दुकानदार को भी नोटिस किया गया है। छापेमारी दल में पुलिस अवर निरीक्षक दिनेश मुंडा तथा अखिलेश्वर तिवारी के साथ पुलिस के जवान शामिल थे।

