बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर-गढ़वा मुख्य मार्ग पर शनिवार को हुई सड़क दुर्घटना में विधायक अनंत प्रताप देव की स्कॉर्ट गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। हालांकि इस घटना में उनके अंगरक्षक बाल-बाल बच गए और किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।जानकारी के अनुसार विधायक अनंत प्रताप देव दोपहर में श्री बंशीधर नगर में हुए गोलीकांड में घायल उमेश मेहता से मिलने गढ़वा जा रहे थे। इसी दौरान सीरियाटोंगर के पास विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एक कमांडर जीप ने उनकी स्कॉर्ट गाड़ी को टक्कर मार दी।टक्कर इतनी जोरदार थी कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हालांकि चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया। घटना के बाद जीप चालक वाहन लेकर फरार हो गया। हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में समर्थक घटनास्थल पर पहुंच गए और स्थिति की जानकारी ली।

