भंडरिया बड़गड प्रखण्ड के बरकोल में सरहुल महोत्सव का आयोजन, निकली गई शोभायात्रा सरना समिति बरकोल, के तत्त्वाधान में सरहुल महोत्सव का कार्यक्रम आयोजन किया गया। इस अवसर पर सरहुल सरना पूजा पाहन पंडितों के द्वारा भूमि पूजान व साल वृक्ष पेड़ का किया गया और प्रकृति से धरती पर सुख शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। पूजा के बाद शोभायात्रा निकाली गई। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व गढ़वा विधानसभा प्रत्याशी श्री गिरिजानंदन उरांव थे। इस मौके पर सरना समिति बरकोल बड़गड़ के अध्यक्ष रामशोधन उरांव, सचिव रामजी उरांव कोषाध्यक्ष रंजीत उरांव, सदस्य -प्रदीप उरांव, नागेश्वर सिंह, रामबच्चन सिंह, समथ मुंडा, बैजनाथ मुंडा, रामसुंदर, करम, दिनेश, मुकेश, बबलू नेपाल, राजू, सुनील , सियोन चन्दन, विपेश,भयाननंद, सोनू, अवधेश मनीष, अनिल ने कार्यक्रम में सराहनीय भूमिका निभाई। इस कार्यक्रम में आदिवासी सरना विकास परिषद गढ़वा के जिला सदस्य मौसम उरांव , लवली उरांव , दिलीप उरांव , रोहित उरांव, सुनील उरांव सहित सैकड़ो की संख्या में उरांव ,खरवार एवं मुंडा आदिवासी समाज के महिला पुरुष , बच्चे एवं बच्चियां उपस्थित हुए थे।

