Breaking

नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या का आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल

गीतांजली टुडे न्यूज़
4 Min Read

रंका(गढ़वा):रंका अनुमंडल अंतर्गत रमकंडा थाना क्षेत्र के ग्राम – कसमार के गोपाल सिंह के अरहर के खेत में एक 17 वर्षीय नाबालिग युवती का अर्द्धनग्न शव प्राप्त होने की घटना सूचना रमकंडा थाना पुलिस को दिनांक – 23 फरवरी 2026 को प्राप्त हुई थी , जिसमें उक्त युवती के साथ ब्लात्कार के बाद हत्या करने के अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। शव मिलने की सूचना पर रमकंडा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जांच से पता चला कि मृतिका के साथ बलात्कार कर गला दबाकर हत्या किया गया है। इसके उपरांत रमकंडा थाना की पुलिस द्वारा शव को अपने कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गढ़वा भेजा गया। इस संबंध में रमकंडा थाना कांड संख्या- 09/26, दिनांक – 23/02/2026, धारा – 66/70(2)/96/103(1)/3(5) बीएनएस एण्ड 4/6 पोक्सो एक्ट के अंतर्गत दर्ज की गई।घटना की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक गढ़वा के द्वारा रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह के नेतृत्व में एस आई टी टीम का गठन किया गया। इसके संबंध में जानकारी देते हुए रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह ने आजाद सिपाही को बताया कि जांच एवं अनुसंधान के क्रम में पता चला कि मृतिका दिनांक 21 फरवरी 2026 को गांव के शिवनाथ सिंह की बेटी के शादी समारोह में शामिल होने हेतु अपनी मां एवं छोटी बहन के साथ गई थी। जांच के क्रम में ग्राम मरदा (भंडरिया थाना )के सभी बाराती ग्राम कसमार, हरहे, कुट्टी , उदयपुर, फकीराडीह, रमकंडा, रामगढ़ इत्यादि गांव से बारात में शामिल रहे करीब 600 लोगों से पूछताछ किया गया। साथ ही तकनीकी शाखा की मदद से करीब 200 लोगों का कॉल रिकॉर्ड खंगाला गया, तत्पश्चात घटनास्थल के पास प्राप्त संदिग्ध चप्पल मिलने के बाद इस घटना में संलिप्त अपराधी की पहचान धर्मेंद्र सिंह उम्र करीब 27 वर्ष, पिता- सुकन सिंह , ग्राम – गोबरदाहा , थाना – रमकंडा, जिला- गढ़वा के रूप में हुई जो कि वर्तमान में अपने जीजा चंदन सिंह के घर ग्राम- कसमार में रहता था। पूछताछ में अभियुक्त के द्वारा इस घटना में अपने संलिप्तता को स्वीकार करते हुए बताया कि घटना की रात समय करीब 12:30 बजे जब मृतिका शौच के लिए बगल के घर के पीछे जाने लगी तो घटना में संलिप्त धर्मेंद्र सिंह भी उसके पीछे-पीछे गया और अंधेरा का लाभ उठाकर मृतिका को गलत नीयत से दौड़ाने लगा। कुछ दूर भगाने के बाद मृतिका रास्ते में गिर गई फिर अभियुक्त धर्मेंद्र सिंह द्वारा पहले उसके मुंह में हाथ डाला गया तब भी आवाज करने पर मृतिका के ही कपड़े से उसका मुंह बंद किया और गला दबाकर अधमरा कर दिया गया। जिसके बाद उसे उठाकर आगे अरहर के खेत में ले जाकर दुष्कर्म करने के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गई। घटना में मृतिका एवं अभियुक्त का दौड़ने के क्रम में छुटे चप्पल एवं सैंडल को बरामद कर जप्त कर लिया गया है। अभियुक्त का वर्तमान पता ग्राम – कसमार, थाना – रमकंडा, जिला – गढ़वा है और पुलिस ने मृतिका के सैंडल एवं अभियुक्त धर्मेंद्र सिंह का लाल रंग का हवाई चप्पल बरामद कर लिया गया है।इस एस आई टी टीम में रंका अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी रोहित रंजन सिंह, रंका अंचल पुलिस निरीक्षक अभिजीत गौतम, रमकंडा थाना प्रभारी सुरेन्द्र सिंह कुंटिया, पुअनि रवि कुमार पटेल, सतीश कुमार राम, सअनि राजेश कुमार, रोहित कुमार पासवान, सुरेन्द्र कुमार,मानिक कुमार, कंचन धोबी, विंध्याचल शर्मा, आरक्षी 403 शंकर राम सहित रमकंडा थाना के सभी सशस्त्र बल शामिल थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company