गढ़वा/ रंका – गढ़वा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराकर पुत्र ने लापता पिता को खोजने के लिए पुलिस से गुहार लगाई है। गढ़वा जिला एवं थाना क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस – नवाडीह अंतर्गत ग्राम – जरगड़ निवासी सोनू कुमार ने अपने पिता अजय राम उर्फ बखोरी राम के लापता होने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। प्राथमिकी में कहा गया है कि पिता अजय राम उर्फ बखोरी राम (47 वर्ष) ने दिनांक- 26 फरवरी 2026 से स्थान सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन से लापता हो गए हैं।विदित हो कि अजय राम उर्फ बखोरी राम अपने घर से 14 जनवरी 2026 को प्लांट में कमाने ठिकेदार अलीम अंसारी उर्फ नूर अंसारी मोबाइल नंबर – 9246262356 पता नामालूम के साइड पर कमाने गए थे।जो ग्राम – शंकरपाली हैदराबाद तेलंगाना राज्य में बॉन्ड्री जोड़ाई में लेबर का काम कर रहे थे।जो काम करके सिकंदराबाद रेलवे स्टेशन तक आने की सूचना है।हम सभी परिवार वाले को संदेह है कि किसी ने किडनैप करके अंडरग्राउंड कर काम करा रहा होगा। मेरी मां का बड़ा ऑपरेशन हुआ है और वह बेड पर है।हम सब अपने पिता के आश्रित मां बसंती देवी(45 वर्ष ), तीन बहन शकिरा कुमारी (25 वर्ष), पूनम कुमारी (24 वर्ष), नीलम कुमारी (22 वर्ष) दो भाई राकेश कुमार (24 वर्ष) एवं मैं सोनू कुमार (18 वर्ष) हूं जो सभी का रो-रो कर बुरा हाल है।हम सब जितना बना अपने स्तर से खोजबीन किया परंतु अभी तक कोई पता नहीं चला।पिड़ित सोनू कुमार(मो०- 6232666443)ने प्राथमिकी में गहनता पूर्वक ध्यान देकर कानूनी कार्रवाई करते हुए लापता पिता को खोजकर पिड़ित परिवार को सुपुर्द करने की गुहार पुलिस से लगाई है।

