Breaking

108 कलश के साथ निकली भव्य शोभायात्रा, करके गांव में तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ शुरू

गीतांजली टुडे न्यूज़
3 Min Read

डडई(गढ़वा):डंडई प्रखंड के करके गांव के सूर्य मंदिर परिसर में तीन दिवसीय नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ सोमवार को कलश यात्रा के साथ प्रारंभ किया गया। जिसका मुख्य अतिथि गायत्री परिवार के जिला समन्वयक विनोद पाठक ने यज्ञ का ध्वजारोहण किया। तत्पश्चात गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिला व पुरुष श्रद्धालुओं ने भाग लिया। जिससे क्षेत्र के लोग पूरे दिन भक्ति का माहौल में डूब रहा। कलश यात्रा में शामिल श्रद्धालुओं ने जरदे गांव के यूरिया नदी व सरस्वती नदी के संगम तट पर पहुंचे,जहां विद्वान पंडित के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश में पवित्र जल भरा गया। जल भरने की प्रक्रिया गायत्री परिवार की जिला महिला समन्वयक शोभा पाठक के नेतृत्व में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ संपन्न कराई गई।इस दौरान गायत्री परिवार के गढ़वा जिला समन्वयक विनोद पाठक ने कहा कि यज्ञ भारतीय संस्कृति की प्राचीन और पवित्र परंपरा है। उन्होंने कहा कि यज्ञ केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि वातावरण को शुद्ध करने, सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाने तथा समाज में आपसी भाईचारा और अच्छे संस्कारों को मजबूत करने का माध्यम भी है। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में यज्ञ में शामिल होकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त करने की अपील किया है। इससे पूर्व सूर्य मंदिर परिसर में यज्ञ को लेकर विधिवत भूमि पूजन किया गया। भूमि पूजन कार्यक्रम गायत्री परिवार गढ़वा के परिव्राजक संतन मिश्रा द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराया गया।उन्होंने कहा कि यह महायज्ञ शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है। यज्ञ स्थल पर कलश यात्रा के बाद वैदिक रीति-रिवाजों के साथ नौ कुंडीय गायत्री महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रमोद यादव, उपाध्यक्ष रामप्रवेश चंद्रवंशी, सचिव चुनमुन चौधरी व कोषाध्यक्ष सचिन कुमार की मौजूदगी में पूरे विधि-विधान के साथ कार्यक्रम को संपन्न कराया गया। यज्ञ समिति के सचिव चुनमुन चौधरी ने बताया कि महायज्ञ 16, 17 और 18 मार्च तक तीन दिवसीय कार्यक्रम के रूप में आयोजित किया जा रहा है। 16 मार्च दिन सोमवार को भव्य कलश यात्रा के साथ यज्ञ की शुरुआत की गई है। जबकि 18 मार्च को पूर्णाहुति के साथ इसका समापन किया जाएगा। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में यज्ञ में भाग लेने की अपील किया। कार्यक्रम में गायत्री परिवार के युवा सह-समन्वयक महेंद्र कुमार, महिला सह-समन्वयक अनीता देवी, महिला मंडल अध्यक्ष ममता तिवारी, ममता देवी, किरण देवी व व्यवस्थापक रंजीत केसरी सहित कई लोग मौजूद रहे। इसके अलावा यज्ञ समिति के सदस्य ललन चौधरी, मनोज प्रजापति, रामेश्वर प्रजापति, अखिलेश यादव, सुनील कश्यप, अजय यादव, विकास कुशवाहा,अजय कुशवाहा,शिवपूजन शर्मा, शंकर चौधरी सहित कई लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company