केतार(गढ़वा)प्रखंड क्षेत्र के मुकुंदपुर पंचायत में प्रधानमंत्री आवास योजना के क्रियान्वयन को लेकर प्रखंड प्रशासन रेस नजर आ रहा है। शनिवार को प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार ने पंचायत का दौरा कर निर्माणाधीन एवं स्वीकृत प्रधानमंत्री आवासों का गहन भौतिक सत्यापन किया।यह निरीक्षण मुख्य रूप से आवास की पहली किस्त जारी करने की प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने और लाभुकों की पात्रता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से किया गया।इस दौरान बीडीओ ने कई लाभुकों के आवास कार्य की प्रगति की जांच की।निरीक्षण के क्रम में प्रशांत कुमार ने लाभुकों को स्पष्ट लहजे में निर्देश दिया कि वे आवंटित राशि का सदुपयोग करते हुए शीघ्र आवास निर्माण पूर्ण करें। उन्होंने कहा कि सरकार की प्राथमिकता हर गरीब को पक्का मकान उपलब्ध कराना है,लेकिन इसमें देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।जो लाभुक किस्त मिलने के बाद भी काम शुरू नहीं करेंगे,उन पर विभागीय कार्रवाई की जा सकती है।मौके पर प्रखंड समन्वयक उमेश बेसरा,पंचायत सहायक रविकांत चंद्रवंशी,राज किशोर सिंह उपस्थित थे।

