केतार(गढ़वा):ग्राम पंचायत केतार में जलसहिया चयन को लेकर विवाद खड़ा हो गया है।अभ्यर्थी पूनम कुमारी ने चयन प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी को आवेदन देकर जांच की मांग की है।बीडीओ को दिए गए आवेदन में पूनम कुमारी ने आरोप लगाया है कि जलसहिया का चयन ग्राम सभा के माध्यम से पारदर्शी तरीके से होना चाहिए था,लेकिन बैठक के दौरान चयन प्रक्रिया और सरकार द्वारा निर्धारित गाइडलाइन की जानकारी स्पष्ट रूप से नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि बिना पूरी प्रक्रिया बताए ही एक अभ्यर्थी का चयन कर लिया गया।आवेदन में पूनम कुमारी ने अपनी शैक्षणिक योग्यता बीएससी और एमएससी प्रथम श्रेणी बताई है। उनका कहना है कि अधिक योग्य अभ्यर्थियों की अनदेखी करते हुए चयन किया गया है, जिससे वे असंतुष्ट हैं।उन्होंने प्रखंड विकास पदाधिकारी से आग्रह किया है कि चयन प्रक्रिया की निष्पक्ष जांच कराते हुए सरकार की निर्धारित गाइडलाइन के अनुसार योग्य अभ्यर्थी का चयन सुनिश्चित किया जाए।

