रवि कुमार गुप्ता
केतार प्रखंड के परती पंचायत में आवारा सांड का आतंक लगातार जारी है। ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बना यह सांड आज फिर उत्पात मचाते हुए त्रिभुवन बैठा की कार को क्षतिग्रस्त कर दिया। लगातार हो रही घटनाओं से ग्रामीणों में भय और आक्रोश का माहौल है।
ग्रामीणों के अनुसार, आवारा सांड पहले भी कई जगहों पर नुकसान पहुंचा चुका है। इसके बावजूद अब तक इसे पकड़कर सुरक्षित स्थान पर नहीं भेजा जा सका है। आए दिन किसी न किसी व्यक्ति के वाहन या संपत्ति को नुकसान पहुंचने से ग्रामीणों की चिंता बढ़ती जा रही है।
ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि मामले को गंभीरता से लेते हुए आवारा सांड को जल्द से जल्द पकड़कर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया जाए, ताकि किसी बड़ी दुर्घटना से पहले समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
गौरतलब है कि आवारा सांड के आतंक को लेकर पहले भी प्रशासन से रेस्क्यू की मांग की जा चुकी है। विशेष रेस्क्यू अभियान चलाने की बात भी सामने आई थी। अब ग्रामीणों की नजर प्रशासन की कार्रवाई पर टिकी है।

