श्री बंशीधर नगर : श्री बंशीधर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद हेतु कुल 12 अभ्यर्थियों ने अपना नाम निर्देशन पत्र दाखिल किया था। जिसमें से 5 फरवरी 2026 को संवीक्षा के उपरांत एक अभ्यर्थी अरिसा बानो उम्र 27 वर्ष का नाम निर्देशन पत्र अध्यक्ष पद के लिए निर्धारित न्यूनतम उम्र 30 वर्ष से कम उम्र कम होने के कारण अस्वीकृत कर किया गया है। इस प्रकार संवीक्षा के पश्चात श्री बंशीधर नगर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद हेतु कुल 11 विधिमान्य नाम निर्दिष्ट अभ्यर्थी है।

