केतार(गढ़वा):जिला मुख्यालय सभागार कक्ष में पलामू सांसद विष्णुदयाल राम की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा)की बैठक आयोजित हुई।जिसमें केतार प्रमुख चंद्रावती देवी ने प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न संचालित योजनाओं और सेवाओं में अनियमितताओं को लेकर प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग की।उन्होंने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र केतार में अनियमितता बरतने,प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सक और मेडिकल स्टाफ की अनियमित उपस्थिति एवं अस्पताल से एंजौरी रिपोर्ट निर्गत करने की मांग की।साथ ही बांसडीह खुर्द गांव में बन रहे पीसीसी सड़क निर्माण में अनियमितताएँ,आवासीय बालिका विद्यालय केतार पर्याप्त शिक्षक बहाल करने,विद्यालय तक पहुंचने वाली सड़क निर्माण की भी मांग की।चंद्रावती देवी ने दिशा की बैठक में प्रशासन से इन सभी मामलों की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर कठोर कार्रवाई करने और स्वास्थ्य एवं शिक्षा सेवाओं में सुधार सुनिश्चित करने की आग्रह की है।

