केतार(गढ़वाकड़ाके की ठंड को देखते हुए प्रखंड प्रशासन ने केतार प्रखंड में गरीब असहाय,वृद्ध लोगों को कंबल उपलब्ध कराया।इसी क्रम में गुरुवार को मुकुंदपुर पंचायत सचिवालय में प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रशांत कुमार,मुखिया मूंगा साह एवं बीडीसी प्रतिनिधि इम्तियाज अंसारी ने संयुक्त रूप से 84 जरूरतमंदों के बीच कंबल वितरण किया।ठंड के मौसम में प्रशासन की इस पहल से लाभुकों में राहत देखी गई।मुखिया मूंगा साह ने बताया कि असहाय, वृद्ध और जरूरतमंद लोगों को प्राथमिकता के आधार पर कंबल उपलब्ध कराया गया है।इस पहल को ग्रामीणों ने सराहना की और कहा कि ठंड के मौसम में कंबल वितरण से गरीब और असहाय लोगों को काफी सहूलियत मिली है।कंबल वितरण कार्यक्रम में प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी राहुल कुमार,पंचायत सचिव आदित्य कुमार,रोजगार सेवक दीपक जायसवाल पंचायत सहायक राज किशोर सिंह,रविकांत चंद्रवंशी, जूही गुप्ता,वार्ड सदस्य धर्मेंद्र सिंह, राजा प्रसाद,अंजली भारती सहित काफी संख्या में असहाय एवं वृद्ध व्यक्ति उपस्थित थे।

