मेराल(गढ़वा):थाना परिसर में मंगलवार को थाना दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें सीओ यशवंत नायक, थाना प्रभारी विष्णुकांत, सभी राजस्व कर्मियों के साथ अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे। उक्त अवसर पर भूमि विवाद से संबंधित दर्जनों मामले आए। जिसमें पेशका, करकोमा, तेनार, बिकताम, पिंडरा, संगवरिया आदि गांवों से भूमि विवाद के मामले आए, सबसे अधिक मामले पेशका गांव का रहा। कुछ मामलों को थाना में ही निपटारा किया गया। साथ ही कुछ मामलों में सीओ ने कहा अगले दिवस पर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जाएगा। सीओ ने कहा कि भूमि विवाद से संबंधित मामले के निपटारे को लेकर थाना दिवस का आयोजन किया जा रहा है जिसका लाभ अधिक से अधिक लोग आकर उठाएं ताकि भूमि विवाद से संबंधित समस्या का समाधान हो सके। थाना दिवस के अवसर पर थाना परिसर में ही जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से कार्यक्रम का आयोजन कर लोगों को विभिन्न कानूनी पहलुओं की जानकारी दी गई। जिला विधिक सेवा प्राधिकार की ओर से अधिवक्ता परविंद कुमार साहु ने विभिन्न क़ानूनी जानकारी दी। उक्त अवसर पर राजस्व विभाग के कर्मचारी संजीव कुमार, संजीव कुमार पांडेय, विकास कुमार पोद्दार, नागेंद्र कुशवाहा, अशोक प्रजापति सहित कई गांवों के लोग मौजूद थे।

