मेराल(गढ़वा):हासनदाग के जेपीएस ग्राउंड पर विकास 22 वर्ष से चल रहे एचपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का फाइनल मैच शनिवार को हासनदाग बनाम मेराल क्रिकेट क्लब टीम के बीच खेला गया। जिसमें मेराल क्रिकेट क्लब की टीम ने 32 रन से मैच को जीतकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। हासनदाग की टीम ने टॉस जीतकर बल्लेबाजी के लिए मेराल की टीम को आमंत्रित किया। निर्धारित 12 ओवर में मेराल की टीम ने 5 विकेट के नुकसान पर 108 रन बनाए। जवाबी पारी खेलने उतरी हासनदाग की शुरुआत बेहद खराब रही। शुरुआत के तीन ओवर में हासनदाग ने मात्र 17 रन के स्कोर पर अपने तीन बहुमूल्य विकेट खो दिए। मेराल की टीम के घातक गेंदबाजी तथा शानदार फील्डिंग के सामने हासनदाग की टीम संघर्ष करती नजर आई। गौरतलब हो कि टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ली थी तथा 12-12 ओवर का मैच खेला गया। फाइनल मैच के मुख्य अतिथि पूर्व मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर ने ग्रामीण क्षेत्र में इस तरह के क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन के लिए आयोजकों की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं में छुपी हुई प्रतिभा को सामने आने का अवसर मिलता है। श्री ठाकुर ने विजेता तथा उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को बधाई देते हुए कहा कि जीत हार खेल का हिस्सा है दोनों टीमों ने बेहतर प्रदर्शन कर फाइनल में पहुंची।
उन्होंने कहा कि गांव के ही प्रतिभावान खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मैच खेल गांव का नाम रोशन करते हैं। प्रखंड प्रमुख दीपमाला कुमारी ने टूर्नामेंट के आयोजन समिति के लोगों की प्रशंसा की तथा दोनों टीम के खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए कहा कि खेल जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। खेल अनुशासन के साथ-साथ शारीरिक मानसिक तथा वर्तमान समय में आर्थिक स्तर से भी ऊपर उठने का अवसर प्रदान करता है। पूर्व मंत्री श्री ठाकुर द्वारा विजेता तथा उपविजेता टीम को ट्रॉफी एवं नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। हरेंद्र चौधरी ने बताया कि ट्रॉफी के साथ-साथ विजेता टीम को 21000 रुपए नगद तथा उपविजेता टीम को 15000 हजार नगद दिया गया। टूर्नामेंट के आयोजन में विनोद चौधरी गोपी लाल चौधरी संतोष रजक आनंद विश्वकर्मा हरेंद्र चौधरी शिवकुमार चौधरी रामप्रवेश चंद्रवंशी कोमल चौधरी मानदेव बैठा बृजराज चौबे शिवदत्तचौधरी मंसूर अंसारी कौसर अंसारी सुदर्शन विश्वकर्मा आदि लोगों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया इस अवसर पर भाजपा नेता विनय चौबे थाना प्रभारी विष्णु कांत,रोशन पाठक सुजल अहमद मनोज तिवारी चंदन जायसवाल सूर्य प्रकाश राजेश बेटा बबलू दुबे बबलू सिंह हरिओम यादव सुजीत चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे। मैच में अंपायर की भूमिका राज सिंह तथा दिनेश चौधरी ने निभाया।
एचपीएल क्रिकेट टूर्नामेंट का खिताब मेराल क्रिकेट क्लब के नाम, हासनदाग को 32 रन से दी शिकस्त

