Breaking

डूमरसोता मोड़ पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, 200 से अधिक मरीजों की हुई जाँच

गीतांजली टुडे न्यूज़
2 Min Read

कांडी(गढ़वा)प्रखंड मुख्यालय स्थित कांडी–भवनाथपुर मुख्य सड़क पर डूमरसोता मोड़ के समीप शुक्रवार को वैदिक केयर हॉस्पिटल, वाराणसी के तत्वावधान में एक दिवसीय निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन दृष्टि यूथ ऑर्गेनाइजेशन के सहयोग से किया गया, जबकि चिकित्सा सेवाओं का नेतृत्व वरिष्ठ चिकित्सक डॉ. गोविंद शर्मा ने किया। स्वास्थ्य जाँच शिविर में कांडी प्रखंड सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। शिविर के दौरान आँख, कान, नाक एवं गला (ईएनटी), शुगर, ब्लड प्रेशर (बीपी), रक्त जाँच सहित अन्य सामान्य रोगों की जाँच की गई। इस अवसर पर लगभग 200 से अधिक मरीजों की निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच की गई तथा आवश्यकता अनुसार निःशुल्क दवाइयाँ भी वितरित की गईं।डॉ. गोविंद शर्मा ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में आज भी लोग स्वास्थ्य के प्रति पूरी तरह जागरूक नहीं हैं। ऐसे में निःशुल्क स्वास्थ्य जाँच शिविरों का आयोजन बेहद आवश्यक है, ताकि समय रहते बीमारियों की पहचान हो सके और गंभीर रोगों से बचाव किया जा सके। उन्होंने लोगों से नियमित स्वास्थ्य जाँच कराने की अपील की।दृष्टि यूथ ऑर्गेनाइजेशन के प्रधान सचिव शशांक शेखर ने बताया कि संगठन का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचाना है। उन्होंने कहा कि भविष्य में भी इस तरह के सामाजिक एवं जनहितकारी कार्यक्रम आयोजित किए जाते रहेंगे। साथ ही वैदिक केयर हॉस्पिटल, वाराणसी की पूरी चिकित्सकीय टीम के प्रति आभार प्रकट किया।शिविर के सफल आयोजन में संगठन के सदस्यों एवं स्थानीय युवाओं की सराहनीय भूमिका रही। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र में काफी उत्साह देखा गया और ग्रामीणों ने इस पहल की प्रशंसा की। मौके पर डॉ. महेंद्र मौर्य, डॉ. गोविंद शर्मा, शशांक शेखर, अमोल कुमार, प्रकाश वर्मा, विजय मेहता, राकेश सोनी, सच्चिदानंद दुबे, बटेश्वर मेहता, डूमरसोता मुखिया राजेश्वर शर्मा, मनोज वर्मा, डॉ. जितेंद्र कुमार सहित दर्जनों लोग उपस्थित थे।

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company