रंका (गढ़वा):रंका अनुमंडल मुख्यालय स्थित सब्जी बाजार शेड में कड़ाके की ठंड से कांपती हुई बेसुध पड़ी एक महिला को पीएलवी समाजसेवी अमरेंद्र कुमार ने मानवता का मिशाल पेश करते हुए उसे कंबल प्रदान किया और सुरक्षित स्थान पर पहुंचा कर उसकी जान बचाई।मिली जानकारी के अनुसार महिला की पहचान रंका थाना क्षेत्र के ग्राम ढेंगुरा निवासी ललिता देवी (उम्र 32 वर्ष लगभग) पति जीतू कोरवा के रूप में हुई।इसकी सूचना मिलते ही रंका पुलिस निरीक्षक अभिजीत गौतम मिश्रा ने प्राथमिक सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए महिला को थाना लाए और स्थानीय प्रशासन के मदद से महिला को सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया है। इस मौके पर समाजसेवी सोनू कुमार मद्धेशिया, ओमप्रकाश गुप्ता, राजेंद्र राम, बैजनाथ साव सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

