रंका:झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ जिला इकाई गढ़वा की एक बैठक रविवार को गोविंद उच्च विद्यालय के मैदान के झंडोत्तोलन शेड में कार्यकारी अध्यक्ष प्रभु दयाल की अध्यक्षता में की गई। इस बैठक में सर्वसम्मति से आठ प्रस्ताव पारित किया गया। जिसमें पंचायत सचिवों की निलंबन एवं बर्खास्तगी पर पुनर्विचार के लिए उपायुक्त गढ़वा से मिलकर सेवा बहाल कराने, नव नियुक्त पंचायत सचिवों की परिविक्षा अवधि सफलतापूर्वक पूर्ण कर ली है, उनकी सेवा संपुष्टि की प्रक्रिया को अविलंब पूर्ण कराने, जिन पंचायत सचिवों की सेवा अवधि निर्धारित समय सीमा पूर्ण कर चुके हैं उन्हें नियमानुसार एम ए सी पी का वित्तीय लाभ प्रदान कराने, पंचायत सचिव के ग्रुप पद पर जनसेवकों को प्रभार या स्थापना दिए जाने की प्रथा पर रोक लगाने, पंचायत सचिवों का स्थानांतरण तर्क संगत और नियमानुसार कराने हेतु उपायुक्त को अवगत कराने, किसी संविदाकर्मी से पंचायत सचिवों से संबंधित जांच नहीं कराने, पंचायत सचिवों को पंचायत के प्रभार के अतिरिक्त विभिन्न प्रकार के कार्यों के लिए प्रतिनियुक्त नहीं करने, पंचायत के कार्य निष्पादन के दौरान ग्रामीणों के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार एवं मारपीट की घटना से उपायुक्त को अवगत कराने की मांग शामिल है। बैठक में पंचायत सचिव मंगल यादव के द्वारा लाए गए प्रस्ताव के आलोक में झारखंड राज्य पंचायत सचिव संघ जिला इकाई गढ़वा का पुनर्गठन किया गया। जिसमें सर्वसम्मति सम्मति से कार्यकारी अध्यक्ष प्रभु दयाल जी को जिला अध्यक्ष बनाया गया। उपाध्यक्ष अंजनी प्रसाद एवं मंगल यादव को बनाया गया जबकि सोनी कुमारी को सचिव बनाया गया। मंत्री राजेन्द्र राम, संगठन मंत्री महावीर महतो, कोषाध्यक्ष नवल किशोर यादव, मुकेश महतो एवं विकास चौबे को प्रवक्ता, मिडिया प्रभारी परमानंद राम, कार्यालय मंत्री राजकुमार राम, मुख्य संरक्षक संतोष कुमार यादव, परमानंद पाठक, संरक्षक परमा राम को , जबकि अमन केशरी, सतीश सिंह,नरेश ठाकुर,अमर कुमार, प्रभाकर चतुर्वेदी, रेखा कुमारी, सीमा कुमारी को सदस्य बनाया गया है। इस बैठक में काफी संख्या में महिला पुरुष पंचायत सचिव उपस्थित थे।

