रविकांत चंद्रवंशी
केतार(गढ़वा):प्रखंड के बलिगढ़ पंचायत अंतर्गत दासीपुर गांव निवासी लगन पासवान के 23 वर्षीय पुत्र विकास पासवान का पूर्व में सड़क दुर्घटना हो जाने से मौत हो गया।प्राप्त जानकारी के अनुसार 16 नवंबर को मोटरसाइकिल से जा रहा था,तभी अचानक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए।परिजनों ने उन्हें तत्काल उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहाँ चिकित्सकों ने 15 दिनों तक इलाज किया।गंभीर स्थिति होने के बाद भी स्वास्थ्य में कोई सुधार नहीं हुआ अंततः वह दम तोड़ दिया।विकास पासवान की शादी लगभग तीन वर्ष पूर्व हुई थी।उनका अंतिम संस्कार गुरुवार को पंडा नदी के संगम पर किया गया। विकास के असामयिक निधन से पूरे गांव में मातम छा गया है। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में शोक का माहौल व्याप्त है।

