भवनाथपुर(गढ़वा):भवनाथपुर -श्रीबंशीधर नगर मुख्य पथ पर पड़वा चट्टान के समीप रॉयल नामक यात्री बस के धक्के से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक थाना क्षेत्र के मकरी के बरवाबांध निवासी विनोद यादव पिता स्व. रूपनारायण यादव उम्र 35 वर्ष बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों द्वारा तत्काल उसे ईलाज हेतु स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सक द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद सदर अस्पताल गढ़वा भेज दिया। घटना के संबंध में बताया जा रहा है, कि पड़वा चट्टान के समीप विनोद अपने परिचित को रॉयल बस पकड़ाने जा रहा था। सड़क पार करने के दौरान तेज गति से आ रही रॉयल बस की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलते ही पेट्रोलिंग ग़स्ती में शामिल एएसआई नारायण प्रसाद पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे तथा बस को जब्त करते हुए अग्रेत्तर कार्रवाई में जुट गई है।

