श्री बंशीधर नगर: शनिवार को संध्या में श्री बंशीधर नगर के प्रतिष्ठित व्यवसाई दीपक सोनी को सरेआम गोली मारकर घायल करने के विरोध में भाजपा ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रशासन के रवैया पर सवाल उठाते हुए झामुमो सरकार में अपराधियों के मनोबल को बढ़ाने का आरोप लगाया है ।प्रेस को संबोधित करते हुए भाजपा के लक्ष्मण राम ने कहा कि लगातार 1 वर्ष से व्यवसाईयों पर अपराधियों का हमला होता जा रहा है। पिछले 1 वर्ष के दौरान कई सोना दुकानदारों के साथ घटना घट गई है। लूटपाट की घटना बढ़कर अब गोलीबारी तक पहुंच गई है जो सरकार के द्वारा अपराधियों को संरक्षण देकर उनका मनोबल बढ़ाने का एक उदाहरण है उन्होंने स्थानीय प्रशासन से जल्द से जल्द इसमें संलिप्प्ट आरोपियों को गिरफ्तार कर उनको सजा दिलवाने की मांग की है। लक्ष्मण राम ने कहा ऐसा नहीं करने पर व्यवसाईयों के हित में यहां के लोगों के हित में भाजपा आंदोलन करने को मजबूर होगी। लक्ष्मण राम ने कहा कि आज क्षेत्र में अपराधियों का मनोबल बढ़ा हुआ है। बालू माफिया हो ,जुआ माफिया हो, या अन्य आपराधिक गतिविधि में संलिपि लोग को संरक्षक मिलता नजर आ रहा है। जब से झामुमो की सरकार बनी है अपराधियों को संरक्षक मिल रहा है। मौके पर शैलेश चौबे, विकास कुमार पांडे, चंदन कुमार पांडे, सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

