रंका(गढ़वा)प्रेरणा परमार्थ आश्रम शाखा इकाई रंका के तत्वावधान में अघोरेश्वर भगवान राम के परिनिर्वाण के अवसर पर शनिवार को समाजसेवी मृत्युंजय सिंह के द्वारा सैकड़ों गरीबों के बीच कंबल वितरण एवं भंडारा भव्य भंडारा का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ रंका थाना प्रभारी रवि कुमार केशरी, पुलिस निरीक्षक अभिजीत गौतम मिश्रा, मृत्युंजय सिंह, धर्मेंद्र चौधरी एवं अनिल राम ने संयुक्त रूप से बाबा अघोरेश्वर भगवान राम के तस्वीर पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। तत्पश्चात सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों से आए सैकड़ों गरीब असहाय महिला पुरूषों के बीच ठंड से राहत के लिए कंबल वितरण किया गया। वहीं उनके बीच भंडारे का प्रसाद पुड़ी बुंदिया और सब्जी परोसा गया। कार्यक्रम के संबंध में जानकारी देते हुए मृत्युंजय सिंह ने आजाद सिपाही को बताया कि रंका शेरका में पिछले चार साल से बाबा अघोरेश्वर भगवान राम का यह कार्यक्रम आयोजित किया जाता रहा है। इसके तहत हर प्रकार के गरीबों की सेवा और सहयोग किया जाता है। इस मौके पर प्रमुख अनुभा सिंह, राज सिंह, रविकांत सिंह, अनिल राम, अशोक सिंह, गजाधर सिंह, मुकेश मिश्रा, प्रदीप राम, सत्यनारायण सिंह, महेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में महिला पुरुष बच्चे एवं बच्चियां उपस्थित थे।

