Breaking

IB Vacancy 2025: आईबी में इंजीनियर के लिए सरकारी नौकरी, 1 लाख से ज्यादा मिल सकती है सैलरी

गीतांजली टुडे न्यूज़
5 Min Read

नई दिल्ली (IB Vacancy 2025). भारत सरकार के गृह मंत्रालय के तहत आने वाले इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) ने असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-2/टेक (ACIO-II/Tech) के पदों पर भर्ती के लिए जरूरी नोटिफिकेशन जारी किया है. यह भर्ती इंजीनियरिंग और कंप्यूटर साइंस के क्षेत्र के उम्मीदवारों के लिए शानदार अवसर प्रदान करती है. इस सरकारी नौकरी में उन्हें देश की आंतरिक सुरक्षा और खुफिया तंत्र का हिस्सा बनने का मौका मिलेगा. कुल 258 पदों के लिए निकाली गई यह भर्ती तकनीकी रूप से योग्य युवाओं के लिए है.

आईबी भर्ती 2025 में चयन प्रक्रिया का बड़ा हिस्सा गेट (GATE) स्कोर पर आधारित है. इसका मतलब है कि उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा के बजाय उनके इंजीनियरिंग योग्यता परीक्षा के स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. इसके लिए आवेदन की अंतिम तिथि आज यानी 16 नवंबर है. सरकारी नौकरी के इच्छुक और योग्य उम्मीदवारों को जल्द से जल्द गृह मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट mha.gov.in पर जाकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करने की सलाह दी जा रही है.

IB Recruitment: आईबी भर्ती 2025

इंटेलिजेंस ब्यूरो ने ACIO II/Tech के कुल 258 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों को 2 प्रमुख तकनीकी सेक्टर्स में बांटा गया है:

कंप्यूटर साइंस एंड आईटी: 90 पद

इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन: 168 पद

इन रिक्तियों में से 114 पद अनारक्षित (UR) हैं. वहीं 68 ओबीसी, 37 एससी, 18 एसटी और 21 ईडब्ल्यूएस वर्ग के लिए आरक्षित हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 16 नवंबर निर्धारित की गई है, जिसके बाद आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे.

Govt Jobs for Engineers: शैक्षणिक योग्यता और पात्रता

इस भर्ती के लिए आवेदक के पास कुछ खास शैक्षणिक योग्यताएं और वैध GATE स्कोर होना अनिवार्य है:

शैक्षणिक योग्यता

  • इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स, इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी या कंप्यूटर साइंस/इंजीनियरिंग में बीई/बीटेक की डिग्री या
  • कंप्यूटर एप्लीकेशन, इलेक्ट्रॉनिक्स या फिजिक्स के साथ इलेक्ट्रॉनिक्स में मास्टर डिग्री.
  • GATE स्कोर: उम्मीदवारों के पास GATE 2023, GATE 2024 या GATE 2025 में इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन (EC) या कंप्यूटर साइंस एंड इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी (CS) में अर्हक कटऑफ अंक होना चाहिए.

Govt Engineer Salary: सरकारी इंजीनियर की सैलरी

यह भर्ती लेवल 7 की है, जिसका वेतनमान ₹44,900 से ₹1,42,400 रुपये तक है. आयु सीमा 18 वर्ष से 27 वर्ष निर्धारित की गई है. हालांकि, सरकारी नियमों के अनुसार, एससी/एसटी वर्ग को अधिकतम आयु सीमा में 5 वर्ष और ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष की छूट का प्रावधान है.

Intelligence Bureau Jobs: इंटेलिजेंस ब्यूरो में चयन कैसे होगा?

इस भर्ती में चयन प्रक्रिया 2 चरणों पर आधारित है:

  • शॉर्टलिस्टिंग: उम्मीदवारों को उनके GATE स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्ट किया जाएगा. कुल रिक्तियों के 10 गुना अभ्यर्थियों को अगले चरण के लिए बुलाया जाएगा.
  • स्किल टेस्ट और इंटरव्यू: शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों को स्किल टेस्ट और इंटरव्यू के लिए आना होगा, जिसके आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा.

इंटेलिजेंस ब्यूरो ACIO II/Tech भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया

इंटेलिजेंस ब्यूरो (IB) की असिस्टेंट सेंट्रल इंटेलिजेंस ऑफिसर ग्रेड-2/टेक पदों पर आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह से ऑनलाइन है. इसके लिए गृह मंत्रालय (Ministry of Home Affairs – MHA) की आधिकारिक वेबसाइट के जरिए आवेदन करना होगा.

  1. गृह मंत्रालय की ऑफिशियल वेबसाइट www.mha.gov.in/en पर लॉगइन करें.
  2. वेबसाइट के होमपेज पर What’s New सेक्शन में जाएं.
  3. इस सेक्शन में भर्ती से संबंधित कई नोटिफिकेशन दिखाई देंगे. इनमें से Online application for the post of ACIO-II/Tech in IB वाले नोटिफिकेशन पर क्लिक करें.
  4. अगले पेज पर आवेदन करने के लि लिंक दिया गया होगा- cdn.digialm.com/EForms/configuredHtml/1258/96338/Index.html).
  5. आवेदन लिंक वाले पेज पर ही To read Advertisement के आगे Click here पर क्लिक करें.
  6. एक नई पीडीएफ फाइल खुलेगी, जिसमें भर्ती से संबंधित विज्ञापन होगा. इसे ध्यान से पढ़कर अपनी योग्यता चेक करें.
  7. अगर आप योग्य पाए जाते हैं तो पिछले पेज पर वापस आएं. उसी पेज पर नीचे की तरफ जाकर To Register लिंक पर क्लिक करें.
  8. एक नया रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलेगा. यहां अपना प्राइमरी रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  9. पंजीकरण के बाद दिए गए निर्देशानुसार आवेदन फॉर्म भरकर आवेदन की प्रक्रिया पूरी करें.

Source

Share This Article
Leave a comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company