Breaking

सगमा प्रखंड में शारदीय नवरात्र की धूम, कलश यात्रा के साथ शुरू हुई मां दुर्गा की आराधना

गीतांजली टुडे न्यूज़
3 Min Read
श्यामबच्चन यादव

सगमा(गढ़वा)प्रखंड क्षेत्र में शारदीय नवरात्र के अवसर पर श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना हुआ है। कलश स्थापना के साथ ही विभिन्न गांवों में मां दुर्गा की पूजा-अर्चना शुरू हो गई है। जगह-जगह निकाली गई कलश यात्राओं में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। माता रानी के जयकारों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठा है। प्रखंड के सगमा, सरदा, कटहर कला, पुतूर, सोनडीहा, बीरबल, बैलिया, घघरी, दुसैया और मकरी सहित विभिन्न गांवों में कलश यात्रा के साथ नवरात्र पूजा का शुभारंभ किया गया। इस दौरान श्रद्धालु माथे पर कलश लेकर शोभायात्रा में शामिल हुए और नजदीकी नदी एवं सरोवरों से वैदिक मंत्रोच्चार के बीच जल भरकर पूजा पंडालों तथा गांव के मंदिरों में कलश स्थापित किए।

कटहर कलां पंचायत की  मुखिया कलावती देवी कलश  यात्रा मे भाग लेते हुए।

कलश यात्रा में विभिन्न पंचायतों के जनप्रतिनिधियों ने भी भाग लिया। सगमा में मुखिया तेजलाल राम, कटहर कला में मुखिया कलावती देवी, बीरबल में मुखिया इंद्रजीत कुशवाहा,  घघरी में मुखिया सरोज देवी ने श्रद्धालुओं का उत्साह बढ़ाया।

कटहर कला स्थित चौपाल, देवी धाम तथा मध्य विद्यालय में आयोजित कलश स्थापना कार्यक्रम के लिए श्रद्धालुओं ने तुरा नदी से जल भरा। वहीं, पुतूर गांव में जय बजरंगबली दुर्गा पूजा कमेटी सहित अन्य पूजा समितियों की ओर से उत्तमही नदी में कलश भरने का कार्यक्रम आयोजित किया गया।

जयबजरंगबली दुर्गा पूजा कमिटी के श्रद्धालु कलश को स्थपना करते हुए।

इस अवसर पर ओम प्रकाश बैठा, बुलू प्रसाद यादव, शशि यादव, नमन यादव, पवन यादव, जितेंद्र कुमार, मुकेश प्रजापति, अजीत बैठा, आशीष यादव, अमन कुमार, शिवमुरत यादव, रविकांत यादव, सुमंत यादव, अमित रजक और मनीष कुमार सहित काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

नवरात्र के अवसर पर विभिन्न गांवों के पूजा पंडालों में धार्मिक धारावाहिकों के प्रदर्शन और रामलीला मंचन की भी तैयारी की गई है। इससे पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है।

मकरी आश्रम में विशेष धार्मिक आयोजन

इस बार क्षेत्र में आकर्षण का प्रमुख केंद्र मकरी गांव स्थित सर्वेश्वर समूह आश्रम का काली शक्ति पीठ बना हुआ है। यहां झारखंड, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश और बिहार से पहुंचे श्रद्धालु सामूहिक रूप से कलश स्थापित कर पूजा-पाठ कर रहे हैं। आश्रम के संरक्षक बिहारी राम ने बताया कि बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को आश्रम की ओर से हरसंभव सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। नवरात्र के दौरान विभिन्न गांवों में हो रहे धार्मिक आयोजनों से पूरा सगमा प्रखंड माता रानी की भक्ति में सराबोर है।

Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com| Developed By Best Newsportal Development Company

Contacts

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

Gitanjali Today is a dynamic and independent news platform dedicated to delivering timely, accurate, and insightful stories that matter. Founded with a vision to inform, inspire, and empower, we bring you comprehensive coverage across politics, society, culture, business, sports, entertainment, technology, and global affairs.

Contact Address

Office address – SAGMA, PS DHURKI,GARHWA,JHARAKHAND
Mobile – 9709250017,9110065985
Mail Us At: geetanjalitodaynews@gmail.com

© 2025 | All Rights Reserved | Gitanjalitodaynews.com|